सरकार ने निर्धारित समय-सीमा से पहले देश में 11 करोड़ किसान पहचान पत्र बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्च 2027 तक 11 करोड़ किसान पहचान पत्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग किसान की खेती को आसान और बहुत बेहतर बनाएंगा। मैं 11 करोड़ फार्मर आईडी बनाने की उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार के अधिकारी कर्मचारियों के साथ–साथ राज्य सरकारों के केंद्र शासित प्रदेशों को जिला प्रशासन को बहुत–बहुत बधाई देता हूं, धन्यवाद देता हूं और बधाई आपको भी किसान बहनों और भाईयों, अब आपके पास आपकी पहचान, किसान की पहचान फार्मर आईडी है, सही समय पर बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ उठाइए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें