2012 से समाजवादी पार्टी में सक्रिय, सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी नेताओं में होती है गिनती
अयोध्या।
समाजवादी पार्टी ने संगठन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे लवलेश कुमार पांडेय पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें जनपद अयोध्या का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने 27 अक्टूबर 2026 को मनोनयन पत्र जारी किया। लवलेश पांडेय को दूसरी बार जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली है।
लवलेश पांडेय वर्ष 2012 से समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए वह विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी पहचान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी नेताओं में भी होती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से हुए इस मनोनयन को संगठन में उनकी भूमिका के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। जिला प्रवक्ता के रूप में उनकी जिम्मेदारी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर पार्टी का पक्ष प्रस्तुत करना होगा।
जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने उम्मीद जताई कि लवलेश पांडेय पार्टी के संविधान एवं अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। दूसरी बार जिला प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनके मनोनयन को लेकर खुशी का माहौल है।
अयोध्या से रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें