कार्यक्रम को सुना। विधानसभा प्रभारी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बूथ अध्यक्ष श्याम लाल गुप्ता को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडेय ने कहा कि 27 में एक बार फिर से कमल खिलाकर मोदी योगी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विदेशी सामानों की बजाय शहर या गांव में बने स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, स्वदेशी चीजों को खरीदने पर जोर दिया है। जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहें हैं। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हम सबको विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आनी चाहिए। प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने मोदी योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने सभी वर्गों को विकास के समान अवसर दिए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें