देश की हर बड़ी खबर, सबसे पहले
Manish Shukla 9793559900 हमारे बारे मेंसंपर्क
News 41 India हिंदी न्यूज़ चैनल्स YouTube पर
सच, निष्पक्षता और तेज़ खबरें
Advertisement Space
AdSense code approval के बाद यहाँ लगाएँ
BREAKING
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। वे कुरूक्षेत्र में हरियाणा दिवस समारोह में शामिल हुईं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को रवाना किया। कहा – इससे आईटी और स्टार्टअप केंद्र बेंगलुरु तथा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच निर्बाध रेल संपर्क होगा। उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें देश-दुनिया की बड़ी खबरें
राज्य: उत्तर प्रदेशदिल्लीबिहारमध्य प्रदेशराजस्थानमहाराष्ट्रहरियाणापंजाबउत्तराखंडदेश
● LIVE NEWSNEWS 41 INDIA लाइव अपडेटभारतीय समय (IST): समय लोड हो रहा है…लाइव देखें →

ताज़ा खबरें

अयोध्या: माँ भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम में गूंजी देवी भागवत की महिमा, शिव विवाह प्रसंग में भक्तिरस में डूबे गोरखनाथ बाबा

·

कोटवा इनायतनगर (मिल्कीपुर/अयोध्या)। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटवा इनायतनगर स्थित माँ भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में इन दिनों श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोते लगा रहे हैं। कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने भी पहुंचकर कथा का श्रवण किया और मां भुवनेश्वरी देवी के चरणों में शीश नवाया।

शिव विवाह प्रसंग पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

कथा पंडाल में कथाव्यास द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाए जाने पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाने लगे। भजन-कीर्तन के बीच भक्तों ने शिव विवाह प्रसंग का आनंद लिया। इस दौरान गोरखनाथ बाबा भी भक्ति भाव में लीन नजर आए। उन्होंने भगवान शिव के स्वरूप का विधि-विधान से पांव पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक आयोजनों से मिलती है संस्कारों की प्रेरणा: गोरखनाथ बाबा

इस अवसर पर गोरखनाथ बाबा

ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। मां भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम जैसी पवित्र स्थली पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम समाज में भक्ति, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी, कथा आयोजन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। शिव विवाह के प्रसंग और भक्ति गीतों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा।

रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें