अमानीगंज, अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के खण्डासा गांव में सोमवार शाम हुए अग्निकांड से प्रभावित चार परिवारों की मदद के लिए बृहस्पतिवार को अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान अजीत प्रसाद ने अग्निकांड से प्रभावित चारों परिवारों को प्रति परिवार 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को एक थाली, एक बाल्टी, एक गिलास, एक चम्मच, एक कटोरी तथा आलू, तेल, आटा, चावल और दाल सहित आवश्यक खाद्य सामग्री दी गई।
अजीत प्रसाद ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया। अग्निकांड में चार परिवारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था, जिससे परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, मास्टर हरिशंकर यादव, शुभम मिश्रा, मनीष यादव, धर्मराज पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें