- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। वे कुरूक्षेत्र में हरियाणा दिवस समारोह में शामिल हुईं।
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रवाना किया। कहा – इससे आईटी और स्टार्टअप केंद्र बेंगलुरु तथा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच निर्बाध रेल संपर्क होगा।
- केंद्र ने पेट्रोल निर्यात पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क वापस लिया; डीजल और विमान ईंधन पर शुल्क बढ़ाया।
- क्वाड देशों ने स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्री सुब्रहमण्यम जयशंकर ने प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा के क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने पर बल दिया।
- महंगाई और अपर्याप्त सार्वजनिक सेवाओं के विरोध में यूरोप के कई देशों में व्यापक प्रदर्शन। उपद्रवियों ने दुकानों में लूटपाट की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें