मिल्कीपुर, अयोध्या।
अमानीगंज-खंडासा संपर्क मार्ग की जर्जर हालत से क्षेत्रीय जनता परेशान है। सड़क पर छोटे-बड़े करीब 1000 गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क निर्माण और नवीनीकरण का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अधिवक्ता पवन शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए मार्ग के शीघ्र नवीनीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से खराब सड़क के कारण आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
यह संपर्क मार्ग ड्योढ़ी, अमानीगंज, खंडासा, बहादुरगंज और तिंदौली होते हुए अयोध्या-रायबरेली हाईवे को जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग का महत्व क्षेत्रीय आवागमन के लिए काफी अधिक है।
अब सवाल यह है कि आखिर क्षेत्र की जनता को इस बदहाल सड़क से कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क का जल्द निर्माण कराकर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
अयोध्या से रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें