कार्यक्रम में मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंदिर पहुंचने पर तीन जेसीबी मशीनों से उन पर पुष्पवर्षा की गई।
दोनों अतिथियों ने माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने साथ में दीप भी जलाए।गोरखनाथ बाबा ने कहा कि माता रानी के दरबार में हर साल दीपोत्सव होता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल्कीपुर के विकास को लेकर मुलाकात हुई थी। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
दीपोत्सव के साथ मंदिर परिसर में जागरण भी हुआ। श्रद्धालु भक्ति गीतों और माता रानी के जयकारों में शामिल हुए। सुरक्षा के लिए चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में डॉ. रमेश मिश्रा, विनोद पाण्डेय, कपिल पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, शौरभ तिवारी, महेश ओझा, राघवेंद्र सिंह विक्की और अजय विक्रम सिंह समेत श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें