देश की हर बड़ी खबर, सबसे पहले
Manish Shukla 9793559900 हमारे बारे मेंसंपर्क
News 41 India हिंदी न्यूज़ चैनल्स YouTube पर
सच, निष्पक्षता और तेज़ खबरें
Advertisement Space
AdSense code approval के बाद यहाँ लगाएँ
BREAKING
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। वे कुरूक्षेत्र में हरियाणा दिवस समारोह में शामिल हुईं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को रवाना किया। कहा – इससे आईटी और स्टार्टअप केंद्र बेंगलुरु तथा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच निर्बाध रेल संपर्क होगा। उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें देश-दुनिया की बड़ी खबरें
राज्य: उत्तर प्रदेशदिल्लीबिहारमध्य प्रदेशराजस्थानमहाराष्ट्रहरियाणापंजाबउत्तराखंडदेश
● LIVE NEWSNEWS 41 INDIA लाइव अपडेटभारतीय समय (IST): समय लोड हो रहा है…लाइव देखें →

ताज़ा खबरें

बेतवा पुल पर कीचड़ का संकट गहराया बकचुना-सैदपुर संपर्क मार्ग बदहाल; 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के डंपरों से सड़क पर फैली मिट्टी

·

मिल्कीपुर अयोध्या। 
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड अमानीगंज अंतर्गत बकचुना गांव से सैदपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित बेतवा पुल इन दिनों बदहाली का शिकार है। पुल और उसके आसपास सड़क पर भारी मात्रा में कीचड़ एवं मिट्टी जमा होने से राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि चार पहिया वाहनों को भी निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए मिट्टी लेकर आने-जाने वाले डंपरों के लगातार आवागमन से इस संपर्क मार्ग की हालत और खराब हो गई है। डंपरों के पहियों के साथ सड़क पर मिट्टी फैल रही है। बारिश और जलभराव के कारण यही मिट्टी अब दलदल और कीचड़ का रूप ले चुकी है। बेतवा पुल पर स्थिति अधिक खराब होने के कारण राहगीरों को काफी जोखिम उठाकर रास्ता पार करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर फैली मिट्टी और कीचड़ के चलते दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं। कई बार वाहन फंसने से आवागमन भी बाधित हो जाता है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग उसरहन भवानी से चलकर बकचुना और सैदपुर होते हुए मां कामाख्या धाम को जाती है जिस पर सैकड़ों लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से दर्शन करने के लिए और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल के दोनों साइड सड़क पर दलदल हो गया है। सड़क की जर्जर हालत के चलते समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए मिट्टी ढुलाई में लगे डंपरों के आवागमन पर संबंधित विभागों की ओर से उचित निगरानी नहीं किए जाने से संपर्क मार्ग की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि बकचुना-सैदपुर संपर्क मार्ग पर बेतवा पुल के आसपास मिट्टी एवं कीचड़ को तत्काल हटवाया जाए। साथ ही सड़क की मरम्मत कराकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड होने के कारण 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए मिट्टी ढोने वाले डंपरों से सड़क पर फैल रही मिट्टी की समस्या पर भी रोक लगाई जाए, ताकि आम राहगीरों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।
रणदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट खण्डासा 

रविवार, 1 नवंबर 2026

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें